फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 4.44 करोड़ रुपये से आठ जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनेंगे नए भवन

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव जेरपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र के आठ जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 4.44 करोड़ रुपये खर्च कर नए भवन बनाए जाएंगे। वर्ष 2021 में लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बने इन पुराने भवनों को खंडहर घोषित किया गया था। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से इनके नए भवनों के लिए अप्रैल माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसी माह काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन आठ उप स्वास्थ्य केंद्रों के जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन बनने से आसपास के गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इन केंद्रों का निर्माण पूरा होने के बाद चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही इनमें चिकित्सा सुविधाएं शुरू होने से आबादी को उनके घर द्वार के नजदीक की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने सांसद चौधरी सिंह से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। सांसद ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के जल्द निर्माण मांग की थी। केंद्रों के नए भवन का नक्शा भी ठेकेदारों को मुहैया करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी बजट भी मंजूर कर दिया है और हरियाणा सरकार की पॉलिसी के अनुसार विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से इन उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

-
-इन गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा पुनर्निर्माण
गांव लागत राशि

सुरहेती जाखल - 55.50 लाख
जेरपुर - 55.50 लाख

सीसोठ - 55.50 लाख
बसई - 55.50 लाख
दूलोठ अहीर - 55.50 लाख

निंबेहड़ा - 55.50 लाख

कुराहवटा - 55.50 लाख
खुड़ाना - 55.50 लाख


ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर की ओर देखना पड़ रहा है। गांवों में ही उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सेवा मिलने से लोगों को बड़ा लाभ होगा। वर्षों बाद प्रदेश सरकार ने इन जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्रों की सुध ली है। ग्रामीण आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो पाएंगी।

-आशीष, सरपंच प्रतिनिधि गांव जेरपुर
-
ग्राम पंचायत द्वारा लंबे समय से इस जर्जर भवन के नव निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। पंचायत विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से इसके भवन निर्माण कराया जाना है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मई माह के दौरान ही निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से गांव की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


-चंद्रप्रकाश, सरपंच गांव सुरेहती जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें