फोटो 9आईएमए से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों को शाॅल और मोमेंटो दे
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी यादव सभा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
एडीसी ने कहा कि नेताजी का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने कहा कि माय भारत मंच के माध्यम से युवाओं को महान स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों से जोड़कर उनमें राष्ट्र सेवा की भावना विकसित की जा रही है।
राव जयमल सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और बलिदान की जीवंत मिसाल थे।
यादव सभा के अध्यक्ष कर्मपाल यादव ने कहा कि यादव सभा सदैव स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवित रखने और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मंच संचालन रिंकू यादव ने किया। इस अवसर पर आईएमए से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्व सैनिकों के 10 परिवारों को शाॅल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।