फोटो नंबर-03नेताजी सुभाष पार्क में घूमती बकरी। संवाद
नारनौल। शहर का एकमात्र सबसे बड़ा नेताजी सुभाष पार्क सिंघाना रोड से शुरू होकर हुडा सेक्टर तक फैला हुआ है। पार्क की लंबे समय से स्थिति बदहाल बनी हुई थी, जिसके कारण लोगों का इस पार्क में आवागमन भी कम होता जा रहा था।
अब इस पार्क को दो करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर नए लुक में तैयार किया जा रहा है। जिस समय नेताजी सुभाष पार्क बना था, उस समय इसमें सभी सुविधाएं मौजूद थीं और भारी संख्या में लोग इस पार्क में सुबह- शाम आते थे। धीरे-धीरे देखरेख के अभाव में इस पार्क की स्थिति बदहाल होती चली गई। पार्क में इन दिनों सभी झूले टूटे पड़े हैं। पार्क की चोरों तरफ की दीवारें टूट गईं और इसमें आवारा पशु घूमने लग थे। इस समस्या को कई बार समाचार पत्र में भी प्रकाशित किया गया था। नगर परिषद की बैठक में भी पार्षदों द्वारा पार्क की बदहाल हालात का जोर-शोर उठाया गया। इसके चलते अब आचार संहिता लगने से पहले इस पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया था।
इसकी चहारदीवारी तैयार की जा रही है, जिससे आवारा पशुओं का इसमें प्रवेश न हो सके। चहारदीवारी के बाद इस पार्क में नए झूले, दो बैठने के लिए नई छतरी व डस्टबिन सहित घास, लाइट आदि के सभी कार्य करवाए जाएंगे।
नेताजी सुभाष पार्क का जीर्णोद्धार आचार संहिता लगने से पहले शुरू हो गया था। इस पार्क में कुल दो करोड़ 34 लाख रुपए का कार्य होना है। फिलहाल पुरानी चहारदीवारी कई जगह से टूट गई थी, वही फिर से तोड़कर नई बनाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद इसके अंदर सभी कार्य करवाए जाएंगे।
सुंदर सिंह श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल।