फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे को आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर : संदीप

Sat, 04 Oct 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70-मृतक धीरज - फाइल फोटो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आईआईटी कानपुर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले इंजीनियरिंग के छात्र धीरज सैनी के चाचा संदीप ने भतीजे की मौत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कहा, मेरा भतीजा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसे कोई परेशानी नहीं थी। जरूर किसी ने धीरज को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। उन्होंने पुलिस ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
शहर के शक्करकुई निवासी कानपुर आईआईटी के छात्र धीरज सैनी का बुधवार को हॉस्टल में फंदे पर लटका शव मिला था। धीरज का शव वीरवार की रात महेंद्रगढ़ पहुंचा। परिवार के लोगों ने शुक्रवार को गमगीन माहौल में बुचौली रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

धीरज के चाचा संदीप सैनी ने कहा, मेरा भतीजा आत्मघाती कदम नहीं उठा सकता। अगर उसे कोई परेशानी होती तो वह परिवार से जिक्र अवश्य करता। उम्मीद है कि कानपुर पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर परिवार को न्याय देगी। कहा, धीरज की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। यह विश्वास नहीं कर पा रहा है कि धीरज ने यह कदम उठा लिया है।
मोबाइल, लैपटॉप की पुलिस कर रही जांच

शव लेने कानपुर गए धीरज के दोस्त सतेंद्र शर्मा ने कहा, धीरज के मोबाइल और लैपटॉप की कानपुर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। पुलिस की विशेष टीम तैनात कर जल्द से जल्द मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बेटे की मौत से पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल
धीरज के आत्महत्या करने की बात परिवार के किसी भी सदस्य के गले नहीं उतर रही है। पिता सतीश सैनी, मां सरोज, चाचा संदीप और बड़े भाई नीरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। चाचा संदीप ने बताया कि धीरज हर सप्ताह उनसे और मां से बात करता था। उसने कभी किसी मानसिक परेशानी का जिक्र नहीं किया। धीरज मई में घर आया था। उसने कहा था कि बड़े पैकेज पर नौकरी मिलने वाली है। अब परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

फोटो संख्या:70-मृतक धीरज - फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें