फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नजदीकी गांव महरमपुर में जमीन विवाद के चलते चाचा-भतीजा में झगड़ा हो गया। इस दौरान भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना के दौरान आरोपी भी घायल हो गया। उसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक का मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महरमपुर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनके भाई राकेश गांव में अपने एक प्लाट में पशु बांधने गए थे। इस प्लाट को लेकर उनका उदय परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि जब राकेश प्लाट में पहुंचे तो उदय कुमार ने लाठी-डंडों के बाद कुल्हाड़ी से अपने चाचा राकेश पर हमला कर दिया। इसमें राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने छुड़वाया तथा राकेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विवाद में उदय भी घायल हो गया। उसका भी सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सतीश कुमार की शिकायत पर उदय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


टैक्सी चालक थे राकेश
परिजनों ने बताया कि राकेश टैक्सी चलाने का कार्य करते थे और अविवाहित थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वहीं आरोपी उदय भी अविवाहित बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने कहा है कि जब उसका भाई प्लाट की तरफ गए थे। वह काफी समय तक वापस नहीं आए। इसके बाद वह प्लाट में गए तो देखा कि उनके छोटे भाई राकेश को उदय पट वाले रास्ते पर कुल्हाड़ी से मार रहा है। उसने आरोप लगाया कि उदय ने पहले राकेश पर डंडे से वार किया, लेकिन टूट गया। इस पर कुल्हाड़ी से वार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें