फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ताऊ की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार, लाठी बरामद

विज्ञापन
फोटो 6 पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंडी अटेली। पुलिस ने बुधवार को तिगरा में ताऊ की हत्या के आरोपी भतीजा धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उससे वारदात में प्रयोग की गई लाठी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

गांव तिगरा निवासी कृष्ण ने थाना अटेली में शिकायत दी कि उसका बड़ा भाई धर्मवीर नशा करने का आदी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 जुलाई की रात धर्मवीर ने घर पर झगड़ा किया। झगड़े के दौरान उसके ताऊ बीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं।
घायल बीरेंद्र को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बीरेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें