फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर की टक्कर से नेपाल के किशोर की मौत

Sat, 22 Jun 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के क्रशर जोन में डंपर की चपेट में आने से 15 वर्षीय नेपाली किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल में लुंबिनी प्रदेश के प्युठान जिला के रहने वाले मृतक निर्मल खत्री के पिता बसंत खत्री धौलेड़ा के नजदीक एक क्रशर कार्य करता है। एक कर्मी ने बताया कि निर्मल खत्री अपने पिता बसंत खत्री से मिलने क्रशर पर आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे क्रशर से सटे मुख्य सड़क मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से निर्मल खत्री घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें