फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में नेहरू युवा केंद्र ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान

Thu, 18 Apr 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- कनीना के कंप्यूटर सेंटर में मतदान के प्रति जागरूक करते संस्था के सदस्य--स्रोत--
विज्ञापन
कनीना। कनीना में एसबीआई बैंक के सामने एक निजी कंप्यूटर सेंटर कनीना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज और इंस्टिट्यूट में जाकर लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी मोनिका गुप्ता और नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के नेतृत्व में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। खंड कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
दीपक कुमार ने कहा कि छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान कर नारा लगाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। खंड कोऑर्डिनेटर रचना ने कहा कि हमें किसी प्रलोभन में न आकर स्वतंत्र रूप से मतदान करने का संदेश दिया। इस मौके पर निदेशक कमलेश, प्रंधबक निदेशक संदीप मालड़ा, दिनेश, राहुल, शालू, रजनी, अशोक, नवीन, प्रदीप, सोनू सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें