फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाथेड़ा में रखी गई श्रीराम मंदिर की आधारशिला, 50 लाख की लागत से तैयार होगा भव्य मंदिर

Thu, 18 Apr 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव पाथेड़ा में श्रीराम मंदिर की आधार​शीला के दौरान भूमि पूजन करते ग्रामीण--स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव पाथेड़ा में रामनवमी पर भगवान श्रीराम मंदिर की भूमि पूजन के उपरांत आधारशिला रखी गई। ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार को मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी छह माह के समय में भव्य मंदिर के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पंडित ओमप्रकाश व राजेश ने विधिविधान से भूमि पूजन संपन्न कराया तथा आधारशिला रखवाई।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं श्रीराम के भक्त ठाकुर संदीप सिंह ने बताया कि सवा 31 बाई सवा 21 फुट में बनने वाले इस भव्य मंदिर के लिए 50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। श्रीराम मंदिर के लिए ग्रामीणों की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है जो निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी रखेगी। ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार से ही मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद मास्टर सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, जरमन सिंह, बनवारी साहब, नवीन यादव, पूर्व सैनिक सेवा समिति सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:73- गांव पाथेड़ा में श्रीराम मंदिर की आधारशीला के दौरान भूमि पूजन करते ग्रामीण--स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें