कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के तहत कानूनी विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेहा बाई ने प्रथम, छात्र हर्ष द्वितीय तथा छात्रा हिमांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक सहायक प्रो. घनश्याम ने बताया कि कानूनी साक्षरता मिशन के तहत मौलिक कर्तव्य, वरिष्ठ जनों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, दिव्यांग के अधिकार, महिला उत्थान विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव ने की। निर्णायक मंडल के रूप में सहायक प्रो. सोमवीर, संदीप, अंजूबाला रहे। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विद्यार्थियों कानूनी पहलुओं की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता, डॉ. अशोक, डॉ. हरिओम, डॉ. राकेश, डॉ. बलराज, डॉ. अजय डॉ. कैलाश सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।