महेंद्रगढ़। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक अलग तस्वीर सामने आ रही है। एक ओर बस स्टैंड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला महायचान और कॉलोनियों में कचरा 17 टन जमा है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों और नेताओं के आवासों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है। इससे सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका के 47 सफाई कर्मचारी और दमकल विभाग के 16 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा 12 एचकेआरएन कर्मचारियों पर है। इसके बावजूद नगर पालिका और कुछ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के आवासों पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है।
कहां कितने सफाईकर्मियों की ड्यूटी
नगर पालिका में चार, एसडीएम आवास पर दो और जज आवास पर चार कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके अलावा राव दान सिंह, विधायक कंवर सिंह, रामबिलास शर्मा और नपा प्रधान रमेश सैनी के आवास पर भी एक-एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी बताई गई है।
एसडीएम और विधायक के घर के बाहर मिली सफाई
पड़ताल के दौरान एसडीएम और विधायक आवास के आसपास सफाई व्यवस्था ठीक मिली जबकि शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर नजर आए। हालांकि पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और नपा प्रधान रमेश सैनी के घरों के बाहर भी कचरा मिला।
-
वर्जन:
शहर में नगर पालिका के कर्मचारी सफाई नहीं कर रहे हैं। नेताओं की कोठियां व दफ्तार कुछ कर्मचारी अपनी इच्छा से साफ कर रहे हैं। संगठन से संबंधित कर्मचारी केवल धरने पर बैठे हैं और सफाई कार्य सभी ने छोड़ रखा है। अब 24 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था और सुनवाई नहीं हुई तो ठोस कदम उठाया जाएगा।
-पूर्ण कुमार, प्रधान, सफाई कर्मचारी संघ, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:60- विधायक के आवस मार्ग को कर्मचारियों द्वारा की गई सफाई--संवाद
फोटो संख्या:60- विधायक के आवस मार्ग को कर्मचारियों द्वारा की गई सफाई--संवाद
फोटो संख्या:60- विधायक के आवस मार्ग को कर्मचारियों द्वारा की गई सफाई--संवाद