फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जरूरतमंद बेटी की शादी में किया कन्यादान

Wed, 19 Mar 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03कन्या के विवाह में दिए जाने वाले सामान के साथ संस्था के सदस्य। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप की मुहिम गरीब सुकन्या विवाह के अंतर्गत बाबा श्याम की पावन नगरी खाटू श्याम के एक गरीब परिवार की बेटी का कन्यादान किया गया। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने की। कार्यक्रम के संयोजक सुनील गोयल व पवन यादव रहे। गोगिया ने बताया कि संस्था के साथी विनोद खाटू श्याम के माध्यम से इस परिवार के बारे में पता चला की परिवार की हालत बहुत नाजुक है और परिवार की आमदनी भी कुछ नहीं है। परिवार में तीन बच्चे हैं जो छोटे छोटे हैं, उनमें से बड़ी बेटी की शादी है। बिटिया को कन्यादान में घरेलू सामान दिया गया। 501 रुपये नकद दिए गए। इस कन्यादान में पवन यादव, देव शर्मा, कुनाल शुक्ला, मनीष गोगिया, राकेश यादव सेका वाले, सुनील गोयल, अशोक सैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें