महेंद्रगढ़। 29 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने बताया कि एनसीसी में भर्ती के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) होगा। इसके बाद चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के बाद लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 16 हरियाणा बटालियन नारनौल की देखरेख में आयोजित की जाएगी। एनसीसी में शामिल होने से विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। एनसीसी कैडेट्स को पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं सशस्त्र सेनाओं में भर्ती के समय विशेष छूट और अवसर मिलते हैं।