फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनसीसी कैडेट्स को दी सशस्त्र बलों में कॅरिअर की जानकारी

Thu, 02 Apr 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 हकेंवि में आयोजित इंटरे​​क्टिव कार्यक्रम में मौजूद विद्या​र्थी व प्रोफेसर। हकेंव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की ओर से सशस्त्र बलों में कॅरिअर के अवसर चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स को सशस्त्र बलों में कॅरिअर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वायु सेना के विंग कमांडर अजीत कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट रमेश कुमार ने मुख्य अतिथि के स्वागत कर किया। कार्यक्रम में कुल 24 एनसीसी कैडेट्स ने मौजूद रहे।
विंग कमांडर अजीत कुमार ने युवाओं के लिए सशस्त्र बलों को उत्कृष्ट और सम्मानजनक कॅरिअर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना न केवल देश सेवा का अवसर प्रदान करती हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी जैसे मल्टीपल एंट्री उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सेना में कॅरिअर बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि एनसीसी गतिविधियां और विभिन्न प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अधिकारी के गुण विकसित करते हैं जो सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) की तैयारी के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सहायक सिद्ध होती हैं।
विंग कमांडर ने एसएसबी साक्षात्कार की प्रक्रिया, चयन के विभिन्न चरणों तथा उसकी तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कैडेट्स के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।
प्रो. पायल चंदेल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. नरेश, प्रो. अजय पाल सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें