फोटो संख्या:78 विशेषज्ञ व्याख्यान में विशेषज्ञ वक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर जितेंद्र सिंह को स्मृति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में लेफ्टिनेंट कमांडर जितेंद्र सिंह ने अधिकारी बनने की पात्रता, चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण प्रणाली को सरल भाषा में समझाया।कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर ने नौसेना के जीवन, पनडुब्बियों, युद्धपोतों और मिसाइल प्रणालियों की जानकारी साझा की।