फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र कल से, भक्तों में उत्साह, बाजार में राैनक

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नवरात्र को लेकर सजी एक दुकान से माता के पूजन का सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र सोमवार से शुरू होगा। इससे शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जगह-जगह माता के पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के लिए सामग्री खरीदने लगे हैं। बाजार में 40 के करीब अस्थायी दुकानें लगी हैं। पूजन सामग्री के साथ माता की तस्वीरें, चुनरी और शृंगार का सामान सजाया गया है। दुकानों पर नारियल, कलश, रोली, मौली, अगरबत्ती, दीपक, घी और अन्य धार्मिक सामग्री की भी बिक्री हो रही है।
मां दुर्गा की आकर्षक तस्वीरें और मूर्तियां भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के महावीर मार्ग, पुल बाजार, मानक चौक तथा आजाद चौक सहित विभिन्न संस्थानों पर कई दुकानों में सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र आगमन को देखते हुए शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। मां चामुंडा देवी मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है। पूरे नवरात्र सुबह-शाम यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है। मां चामुंडा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर में रंग-रोगन करवा कर लाइटें लगवाई जा जा रही हैं। पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया नवरात्र में रोजाना माता रानी का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें