जाट गांव में बाबा झोड़िया के मेले में करवाई दौड़ प्रतियोगिता में संत बाबा जयराम दास फिजिकल एकेडमी के नवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकेडमी के मैनेजर देशराज फौजी ने बताया कि नवीन एक अच्छा धावक है और एकेडमी में आने के बाद उसकी प्रतिभा में लगातार निखार आ रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माजरा चुंगी पर आयोजित रेस में भी नवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। एकेडमी के कोच प्रीतम तंवर ने विजेताओं की सराहना की।