महेंद्रगढ़। गांव खेड़ी तलवाना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद 60 विद्यार्थियों को नवचेतना ग्रुप ने स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने की। इस कार्य की सरपंच पंकज हिन्दू, एसएमसी प्रधान अशोक कुमार, शिक्षक विजेंद्र सिंह, विकास कौशिक, देवेंद्र तंवर, संपत सिंह व कुलदीप आदि ने नवचेतना ग्रुप के सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
प्राचार्य धर्मवीर सिंह व विज्ञान अध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि अपनी नेक कमाई से किए गए ऐसे पुनीत कार्य ही समाज सेवा व मानवता के सच्चे उदाहरण होते हैं। ऐसे कार्यों की पहल करने वालों की निश्चित रूप से यश-कीर्ति में वृद्धि होने के साथ ही ईश्वर कृपा से उनको आर्थिक रूप से भी बरकत होती हैं। इस मौके पर प्रवक्ता नितिन, विक्रम सिंह, डॉ. संदीप, हसला प्रधान अरविंद यादव, संजय मेहरा, ईश्वर बोहरा, मनीषा, संजुबाला, झम्मनलाल, रतनलाल, प्रशांत यादव, दीपक शर्मा, सुरेंद्र, ज्योति चौधरी, कुलदीप, बलवान सिंह, मनीष आदि उपस्थित रहे।