फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांव जीवन शिक्षा कौशल केंद्र में बनाए जा रहे मास्क

विज्ञापन
महिला मास्क बनाती हुई - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। एसएम सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से चल रही परिवर्तन परियोजना के तहत मास्क बनाने का कार्य चालू किया गया । संस्था के सदस्य हनुमान शर्मा ने बताया कि जिले के नांगल चौधरी व निजामपुर ब्लॉक के नौगांव में संस्था सामाजिक कार्य कर रही है। जिसमें कृषि, पानी और महिला सशक्तिकरण पर कार्य किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में अब संस्था ने नौगांव में चलाए जा रहे जीवन शिक्षा कौशल केंद्र के माध्यम से मास्क बनाने का कार्य चालू किया है क्योंकि महिला अपने घर पर बैठकर मास्क बनाएंगी । उनकी आजीविका भी चलती रहेगी। जिससे देश में जो लोक डाउन चल रहा है तो उनकी आर्थिक स्थिति भी नहीं डगमगाएगी और मास्क बनाने से देश में कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला भी किया जाएगा। महिलाएं जो मास्क बनाएंगी उन्हें गांव में निशुल्क वितरण किए जाएंगे। जिसे ग्रामीण लोग को बाजार से मास्क खरीदे नहीं पड़ेंगे । जिससे ग्रामीण अपनी दैनिक रोजमर्रा के कार्य उसे पहनकर कर सकें क्योंकि गरीब आदमी मास्क खरीद नहीं सकता। इसलिए संस्था ने यह निर्णय लिया कि महिलाओं से उनके घर पर ही उनसे मास्क बनवाई जाए और गांव में उन्हें निशुल्क बांट दिया जाए जिससे महिलाएं भी अपना रोजगार करते रहे । जब मास्क पूरे बन जाएंगे उन्हें बांट दिया जाएगा और जरूरत होगी तो मास्क और अधिक बनाकर जिले में बांट दी जाएंगी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुरजीत कुमार ,प्रशांत शुक्ला, अंकुश शर्मा, विरेंद्र कुमार और मुनेश देवी व रिंकू देवी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें