फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, विभागों के शामिल होने के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने कई विभागों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिक विरोधी 4 लेबर कोड लागू करने के खिलाफ सहित जन हित की मांगों को लेकर 12 फरवरी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम में जन संपर्क अभियान के दौरान जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि जनता के खून पसीने से सींचकर खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों जैसे रेलवे, बंदरगाह और डाक, कोयला खदानों और आपूर्ति का निजीकरण देश व जनता के हित में नहीं है।
इसलिए सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने व निजीकरण की नीतियों के खिलाफ इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होना समय की मांग है। एलआईसी यूनियन एआईआईईए के ज्वाइंट सेक्रेटरी बीर सिंह यादव ने बैंक-बीमा में निजीकरण पर रोक लगाने व बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई के फैसले को वापस लेने और एलआईसी के शेयरों के विनिवेशीकरण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

.........................
संभावित हड़ताल के मद्देनजर धारा 163 लागू

नारनौल। हरियाणा रोडवेज की यूनियनों की ओर से 12 फरवरी को बुलाई गई एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर, जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार नारनौल बस डिपो, महेंद्रगढ़ सब-डिपो और सतनाली, नांगल चौधरी, कनीना व अटेली के प्रमुख बस स्टैंडों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी सभा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश जनसाधारण की सुविधा और परिवहन सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 11 फरवरी को तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें