फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम-बंगाल में हुई राष्ट्रवाद की जीत : राकेश शर्मा

विज्ञापन
फोटो 9प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सांप्रदायिकता की राजनीति को नकारते हुए विकास और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


राकेश शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मजबूत व स्थिर नेतृत्व आवश्यक है।
राकेश शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल सांप्रदायिकता का सहारा लेकर सत्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। चुनाव परिणाम यह संकेत दे रहे हैं कि जनता अब केवल नीतियों और कार्यों के आधार पर निर्णय ले रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें