फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल योग ओलंपियाड 2024 तनीषा पहले स्थान पर

Sat, 18 May 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में खंड स्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड 20
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में खंडस्तरीय नेशनल योग ओलंपियाड का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कक्षा नौंवी व दसवीं के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रावमावि सीहोर की कुमारी तनीषा प्रथम, राकउवि कनीना की भारती द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना की खुशबू तृतीय रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में धारण करें व अपने परिवार में हर सदस्य को योग करने के लिए प्रेरित करें। नौंवी से दसवीं छात्र वर्ग में रावमावि ककराला के अंकित प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के विद्यासागर द्वितीय व रावमावि के सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। छठी से आठवीं बालिका वर्ग में रामावि झगडोली की बिंदु प्रथम, रामावि खरकड़ावास की प्रियंका द्वितीय व राकवमावि कनीना मंडी की ऋषिका तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में रावमावि धनौंदा के जतिन प्रथम, राकवमावि कनीना मंडी के नरेंद्र द्वितीय व रावमावि सीहोर से नितिन तृतीय रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि विजेता 20 तारीख को डायट महेंद्रगढ़ में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन करें। इस मौके पर रावमावि कनीना के नोडल अधिकारी प्रवीण शर्मा, एबीआरसी ओमरती, पीटीआई संदीप कुमार, पीजीटी निशा कुमारी, बीआरपी प्रीति, रेणु देवी, डीपी अनीता कुमारी, मौलिक मुख्य अध्यापक मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें