फोटो नंबर-08अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में छात्रों के साथ प्राचार्य पूर्ण प्रभा।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल उच्चतर शिक्षा आयुक्त के दिशा-निर्देश और यूथ रेड क्रॉस प्रकोष्ठ के सौजन्य से प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे ( राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) कार्यक्रम को युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रेरित करने व जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी और कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारत सरकार पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालय विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों और गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा, समाज और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रभाव पर प्रकाश डालती है।
उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर और वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सोनू जागलान ने बताया कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर महाविद्यालय विद्यार्थियों द्वारा अंतरिक्ष जागरूकता शपथ ग्रहण करके देश के उत्थान के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शपथ ली। सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा इसकी वीडियो और फोटो उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक पर अपलोड किया गया। इसके बाद छात्र वहां से प्रमाण पत्र भी डाउनलोड भी कर सकेंगे।