फोटो संख्या:53- राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस हेल्प डेस्क लगाते विद्यार्थी--स्रोत- महाविद्यालय
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करने और अधिक से अधिक स्वयंसेवकों को जोड़ने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क शुरू की गई। इसका शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया। हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों, दायित्वों तथा पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में सटीक जानकारी देना है। संवाद