फोटो 4 विद्यार्थियों से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ।स्रोत डी
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि पुस्तकालय समाज के लिए पूंजी होती है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में यह सहायता करती है।
डीसी शुक्रवार को जिला पुस्तकालय भवन नारनौल के विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य के उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकालय में पढ़ने वाले बच्चे बिना झिझक जिला प्रशासन को समस्याओं की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि बच्चों ने बिजली, पानी व शौचालय से संबंधित शिकायतें दी थी।