फोटो नंबर-04कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ मंजू चौहान। स्रोत-स्वयं
नारनौल। शहर के सीआईए रोड निवासी नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष मंजू चौहान ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में केरल से आए 115 पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सहभागिता की। मंजू चौहान ने कहा कि नारी शक्ति क्लब महिलाओं को समाजसेवा, शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे राष्ट्रीय मंच महिलाओं को अपनी क्षमता दिखाने और देशभर के सामाजिक संगठनों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। संवाद