फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करणी सेवा के राष्ट्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 01 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:81-मुख्यमंत्री नायक सैनी से मुलाकात करते ओम तंवर-- स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना निवासी राष्ट्रीय मंत्री करनी सेना ओम तंवर ने गत रात्रि मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की। ओम तंवर ने बताया कि समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अटेली हल्के में खिलाड़ियों की संख्या तो बहुत है लेकिन यहां पर अच्छा स्टेडियम व कोच की व्यवस्था नहीं है । उन्होंने बताया कि खेड़ी तलवाना की टीम राष्ट्रीय लेवल पर फुटबॉल के खेल में भाग ले चुकी है। अगर हल्के में अच्छा स्टेडियम व कोच की व्यवस्था हो जाए तो अटेली हल्के से बहुत अधिक खिलाड़ी हरियाणा का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अटेली हल्के में खिलाड़ियों के बारे में अनेक फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें