फोटो संख्या:82- राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागिता करन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पाठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में 14 से 19 नवंबर तक विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में सीखने और ज्ञान-साझाकरण की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने में पुस्तकालयों की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के पहले दिन पोस्टर-निर्माण और बुक कवर डिजाइन प्रतियोगिताओं से गतिविधियों की शुरुआत हुई। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। प्रो. मोना शर्मा, डॉ. विकास सीवाच और डॉ. दिलीप कुमार पटेल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने उद्घाटन दिवस की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।