फोटो संख्या:76- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमला में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए जीवन पर आधारित भाषण, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के ग्रुप में भाषण में मानवी प्रथम रहीं। पेंटिंग में निधि प्रथम स्थान पर रही। निबंध में सविना, प्राथमिक विभाग भाषण में जीया, निबंध में यंशिका, हीना प्रथम स्थान पर प्राप्त किया। इस अवसर पर मनवीर सिंह तंवर, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, भगत सिंह, सुनील कुमार शास्त्री, गरिमा, सूबे सिंह, सुनील कुमार, तारामणि देवी, पिंकी देवी, बबली देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।