फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेशनल हाईवे की टीम ने विधायक के साथ किया ढोसी की पहाड़ी का दौरा

Sat, 28 Jan 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की टीम नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के साथ ढोसी के पहाड़ पर बनने वाले रोपवे की आगामी संरचना के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रोपवे बनाने के लिए शिव कुंड पर भी एक स्टेशन बनाने के बारे एवं रोपवे का एक अंतिम स्टेशन पहाड़ की चोटी पर बनाए जाने बारे विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने नेशनल हाईवे की टीम को गोद बलावा अंडरपास पर भरने वाले पानी की समस्या एवं वहां से बिजली की लाइन को स्थानांतरित करने के बारे में मौका निरीक्षण करवाया गया। विधायक ने सिलारपुर मेहता बस अड्डे के सामने सर्विस लेन को बनवाने के लिए भी मौका दिखाया। इसके साथ ही बड़गांव, बड़कोदा व कुतबापुर आदि गांवों के लोगों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से सर्विस लेन को आगे बढ़ाने के बारे में भी अधिकारियों को मौका दिखाया गया। इस मौके पर ढोसी शिव कुंड ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष मित्तल एवं नेशनल हाईवे के डिप्टी जनरल मैनेजर योगेश पाठक व उनकी टीम के अलावा एडवोकेट सुभाष यादव व गांव के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें