फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चेयपर्सन के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त

Sat, 28 Jan 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुल बाजार पर सड़क बनवाने की मांग को लेकर गत एक सप्ताह से चल रहा आम आदमी पार्टी व दुकानदारों का अनिश्चितकाल का धरना शनिवार शाम नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के लिखित आश्वासन के साथ समाप्त कर दिया गया। इस कड़कडाती ठंड में पिछले एक सप्ताह से दिन-रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गिरीश खेड़ा और नरेंद्र राव पुल बाजार की सड़क पर ही सो रहे थे।
विज्ञापन

गिरिश खेड़ा व नरेंद्र राव ने बताया कि नप चेयपर्सन कमलेश सैनी को दोबारा धरने पर आना पड़ा और सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि नगर परिषद इस टूटी सड़क की उच्च स्तरीय और दुकानदारों की इच्छा अनुसार पहले तो पंद्रह से बीस दिन में मरम्मत करवा देगी। इसके साथ में यह भी वादा किया कि सड़क के निर्माण का बजट जैसे ही पास होगा महावीर चौक से लेकर पुल बार तक नव निर्माण करवा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने खुली नालियां है जो बाजार में गंदगी का मुख्य कारण बनती है उनकी जगह अंडर ग्राउंड पाइप भी डलवाने का कार्य किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए समय और दुकानदारों का सहयोग चाहिए। कमलेश सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गिरीश खेड़ा और इंजीनियर नरेंद्र राव जितना कष्ट जनहित के लिए उठा रहे वह सराहनीय है। नरेंद्र राव इंजीनियर ने नप चेयरर्पसन कमलेश सैनी को कहा कि यदि 15 से 20 दिन के बीच पुल बाजार की सड़क का मरम्मत कार्य आरंभ नहीं हुआ तो वे इस बार भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर रघुवीर सैनी, पार्षद नितिन चौधरी, रामानंद सर्राफ, शिवचरण चौहान, सुनील संघी, हरीश बंसल, भीम सिंह चौहान, बजरंग लाल अग्रवाल, पवन कुमार, विनोद मिगलानी, सुभाष अग्रवाल, सुरेश चौहान, राहुल चौधरी, जय सिंह सैनी, आत्माराम सैनी, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी अधिवक्ता, राम गोपाल गोयल तथा तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें