महेंद्रगढ़। खाद्य व आपूर्ति विभाग कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। निरीक्षक बिरमा देवी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत प्रत्येक नागरिक को छह प्रमुख अधिकार दिए गए हैं। ग्राहक एमआरपी पर भी मोल-भाव कर सकते हैं व किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संवाद