फोटो संख्या:67- गांव खेड़ी तलवाना में कथा सुनाते मोहित दास कौशिक--स्रोत--आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में राधा मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी 24 अवतारों की कथा का वर्णन किया गया।
दास मोहित कौशिक ने बताया कि मानव जीवन में प्रभु को पाना ही जीवन का लक्ष्य है, किस प्रकार भगवान को पाया जा सकता है। मनुष्य का परम धर्म है ईश्वर की भक्ति और प्रत्येक जीव में राम का दर्शन करके सेवा करना है।
कथा में 24 अवतारों की कथा का वर्णन किया गया। उसके उपरांत पृथ्वी का अभिमान तोड़ते हुए वृंदावन की महिमा को बताया। वृंदावन कोई तीर्थ नहीं है बल्कि मेरे ठाकुरजी की लीला स्थली है। कथा में कपिल देवहूति संवाद सुनाया और बताया की भक्ति को प्रगट करने के लिए और भगवान को पाने के मन को काबू में करना होगा और इंद्रियों को वश में करना होगा।