फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर जताया रोष

Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
लघु स​चिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त मोनिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपते नंबरदार।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रधान रतीराम शर्मा ने बताया पिछले एक वर्ष से 75 वर्ष से अधिक उम्र के नंबरदारों का जिला प्रशासन ने मानेदय भत्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण नंबरदारों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नंबरदार सरकार के प्रशासनिक कार्याें में जहां भी आवश्यकता होती है वहीं अपनी जिम्मेदार बखूबी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला झज्जर, पलवल, रोहतक सहित अन्य जिलों को 75 से अधिक उम्र वाले नंबरदारों को मानदेय भत्ता मिल रहा है, जबकि महेंद्रगढ़ के नंबरदाराें को मानदेय भत्ता नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नए नंबरदारों की नियुक्ति की जाए, जब तक नंबरदार जीवित है उनकी नंबरदारी बरकरार रहे। साठ साल वाले नंबरदारों का मेडिकल करवाया जाए, जिस गांव में फिलहाल नंबरदार नहीं उस गांव की शिनाख्त पड़ोसी गांव या कोई और नंबरदार से ही करवाई जाए न कि किसी पंच से करवाई जाए। इसके अलावा अन्य मुख्य मांगे है। जल्द से जल्द उनकी मांगें को पूरा किया जाए। इस मौके पर अशोक कुमार, रणधीर सिंह, धर्मपाल, छाजूराम, करतार सिंह, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, मुकेश कुमार, रोहताश, नरेंद्र , राजेंद्र, राजकुमार, रामचंद, निरंजनलाल, जयवीर, दलीप, लीलाराम सहित अनेक नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें