फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: वार्ड एक के पार्षद राजेंद्र प्रसाद बने अटेली ब्लॉक समिति के चेयरमैन, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

Fri, 23 Dec 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है सभी सदस्यों ने एकता परिचय देते हुए सर्व सम्मति से चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चयन किया है जो बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
अटेली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटेली नांगल ब्लॉक समिति के चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को कनीना एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें विधायक सीताराम यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। वार्ड नं 1 के नवनिर्वाचित सदस्य राजेंद्र प्रसाद चैयरमेन और वार्ड नं 15 की महिला समिति सदस्य सरिता देवी को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया। 

विज्ञापन


विधायक सीताराम यादव ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है सभी सदस्यों ने एकता परिचय देते हुए सर्व सम्मति से चैयरमैन व वाइस चेयरमैन का चयन किया है जो बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी एकता दिखाई। नवनियुक्त चैयरमेन गत  2015 की योजना में भी अटेली ब्लॉक समिति के चैयरमैन पद पर काबिज रह चुके हैं। 

जनता के सहयोग से ही मुझे यह सफलता मिली है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों व विधायक सीताराम यादव की विशेष भूमिका रही है सभी के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा इससे पहले भी इसी पद पर रहकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया था आगे भी इसी तरह कार्य होंगे। - राजेंद्र प्रसाद चैयरमेन, ब्लॉक अटेली नांगल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें