फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: बीमारी के चलते जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Sun, 28 Apr 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

रसीद खान कई सालों से कनीना में रह रहे थे, जबकि उनका पैतृक गांव दौचाना है।
विज्ञापन
जवान रसीद खान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल शहर के समीपवर्ती गांव दौचाना निवासी आईटीबीपी उत्तराखंड में तैनात 35 वर्षीय जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। जवान का अंतिम संस्कार रविवार को उसके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए देहरादून से आईटीबीपी की एक बटालियन भी गांव दौचाना पहुंची। जहां पर जवान को सपुर्द-ए-खाक किया गया। जवान के अंतिम दर्शनों के लिए दौचाना गांव के अलावा आसपास के अनेक गांवों के लोग भी पहुंचे। गांव दौचाना के 35 वर्षीय रसीद खान आईटीबीपी देहरादून में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

कुछ दिन पूर्व उसने हार्निया का आपरेशन करवाया था। इसके बाद से वह बीमार चलने लगा। उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान रसीद खान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें