फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सुराणा से दो साल का बच्चा गायब, कार्रवाई न होने पर भड़के ग्रामीण, रास्ता जाम कर जताया विरोध

Tue, 07 Feb 2023 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर गोबिंदराम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और साथ लगती नहर में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
बच्चे की तलाश करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के सुराणा गांव से गायब हुए दो साल के बच्चे के मामले में पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न करने को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को नारनौल-रेवाड़ी पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बच्चे को गायब हुए 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर गोबिंदराम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और साथ लगती नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चा नहर में नहीं गिरा होगा, क्योंकि गली में पहले ज्यादा गंदा पानी था। वह बाहर दूर तक नहीं जा सकता। उसका किसी ने अपहरण किया है। इस मामले में मंगलवार रात एसपी और डीएसपी ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन सुबह तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें