फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: पुलिस ने 33 एटीएम, 28 पासबुक व 12 चैकबुक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, साइबर ठगी को देता था अंजाम

Wed, 30 Oct 2024 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम चिंडालिया निवासी मोहित बताया। जिसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला। जिसके व्हाट्स अप की जांच की तो चैटिंग व वाइस मैसेज में साइबर ठगी से संबंधित बातें व मैसेज मिले। इसके साथ युवक के पास एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक व चैकबुक की फोटो भी पाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंघाना-नारनौल रोड पर एक युवक को 33 एटीएम, 28 बैंक पासबुक व 12 चैकबुक के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान चिंडालिया निवासी एक युवक के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नारनौल की तरफ आ रहा है। जिसकी कार में फर्जी बैंक एटीएम कार्ड, फर्जी बैंक पासबुक व चैकबुक भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के बाद सिंघाना की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसके कुछ समय बाद एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे रोक कर तलाशी शुरू की। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम चिंडालिया निवासी मोहित बताया। जिसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला। जिसके व्हाट्स अप की जांच की तो चैटिंग व वाइस मैसेज में साइबर ठगी से संबंधित बातें व मैसेज मिले। इसके साथ युवक के पास एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक व चैकबुक की फोटो भी पाई गई।

वहीं गाड़ी की तलाशी लेने पर डेस्क बोर्ड में बहुत सारे एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक, चैकबुक मिली। पुलिस जांच में 33 एटीएम कार्ड, 28 बैंक पासबुक व 12 चैकबुक मिली। इनके बारे में युवक से पूछने पर कोई संतोष जनक जवाब नही दे सका। युवक ने पूछताछ में बताया कि यह फर्जी एटीएम कार्ड, चैक बुक, पास बुक को वह साइबर फ्राड करने में प्रयोग करता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें