फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेडंटी में वाशिंग प्लांट का किया सील

Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव भेडंटी में वीरवार को कृष्णावती नदी में भू-वैज्ञानिक राकेश कुमार की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक वाशिंग प्लांट चलता हुआ पाया गया जिसे तुरंत सील कर दिया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त संजीव वर्मा को पिछले दिनों कृष्णावती नदी में अवैध बजरी वाशिंग प्लांट चलने की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनजर आज भू-वैज्ञानिक राकेश कुमार पुलिस टीम सहित  भेडंटी गांव की कृष्णावती नदी में अचानक पहुंचे। वहां पर एक वाशिंग प्लांट चल रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ आरके खोसला को सूचित किया गया। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर सरपंच की मौजूदगी में इस प्लांट को सील  कर दिया। यहां पर निकाली गई बजरी को पंचायत के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की टीम ने सरपंच को निर्देश दिए कि भविष्य में अगर बजरी वाशिंग प्लांट चलने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भविष्य में भी टीम लगातार छापेमार कार्रवाई करेगी। इस  मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ संजय यादव, एएई आरएस बरवाला, एसओ  रविंद्र चौधरी व नांगल चौधरी के एसएचओ के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें