नारनौल के मंडी अटेली में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में खंड के स्कूल मुखियाओं की समस्याएं सुनी तथा उनका निदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बढ़िया परिणाम देने वाले स्कूल प्रार्चायों को सम्मानित भी किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली के प्राचार्य सुरेश जसाइवाल ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि स्कूल के खेल मैदान में आवारा तत्वों का जमावड़ा रहता है। कहने पर मानते नहीं हैं। ऐसे आवारा तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को निर्देश दे कि वे सुबह शाम यहां गश्त लगाए ताकी स्कूल में आवारा तत्वों से छुटकारा मिल सके। स्कूल में लाइब्रेरी के लिए 2 लाख की अनुदान राशि दिलाई जाए, ताकी साइंस के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें खरीदी जा सके। खेल मैदान में मास्क लाइट लगवाई जाए। प्राचार्य संतोष चौहान ने स्कूल निर्माण के दौरान लटकी किस्तों को अविलंब दिलवाने की मांग रखी। चंपा देवी स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश व सिलारपुर के प्राचार्य तेजप्रकाश, चंदपुरा के कृष्ण कुमार ने भी अपने स्कूल की समस्या को डिप्टी स्पीकर के सम्मुख रखी। मंच संचालन डॉ. सीएस वर्मा ने किया। इस मौके पर बीईओ विजेन्द्र श्योराण, बीईईओ मदनलाल भाटिया ने भी विचार रखे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि शिक्षक समाज के आइने होते है। इनकी समस्या को प्राथमिकता से सुनी जानी चाहिए। इस मौके पर बीईओ राजेन्द्र, पंचायत समिति के चेयरमैन राजेन्द्र यादव, नपा चेयरमैन विकास यादव, भाजपा नेता कर्मवीर, दीपक शर्मा, सुरेश सेनी, सुरेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र शास्त्री आदि थे।