महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग के सीम के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय की है जब वह सुबह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बसई निवासी गजराज उर्फ गज्जु(35) बाइक पर सवार होकर सेहलंग जा रहा था। जब वह गांव सेहलंग की सीम में पहुंचा उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का चेचेरे भाई नरेंद्र के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ कनीना थाने में मामला दर्ज किया है। पिकअप चालक टक्कर मारकर पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। मृतक खेतीबाड़ी का कार्य करता था।