महेंद्रगढ़ में सोमवार की सुबह पिकअप एवं ट्रॉले की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पूर्ण पुत्र नेहरू निवासी चौमू जिला जयपुर अपनी पिकअप गाड़ी में सब्जी भर कर महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह भांडोर नीची मोड़ के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्राले ने पिकअप को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। ट्राला चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।