फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर एटीएम आउट ऑफ सर्विस

Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ शहर में कहने को बैंकों ने शहर के हर कोने में उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है। मगर ज्यादतर एटीएम के तकनीकी रूप से खराब मिलने या उनके कैश नहीं होने पर यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए असुविधा ज्यादा बन रही है। अमर उजाला ने शनिवार को महेंद्रगढ़ शहर के एटीएम बूूथ का लाइव किया। जिसमें सामने आया कि शहर में  11 बैंकों के द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए लगाए गए 23 एटीएम में से 11  एटीएम बूथ ऐसे मिले जो या तो खराब पड़े हैं या फिर उनमें कैश नहीं मिला।
विज्ञापन


सुविधा शुल्क के नाम पर कटती है जेब
बैंकों अपने उपभोक्ता को एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर एक सुविधा शुल्क वसूल करता है। यही नहीं अगर उपभोक्ता अपने बैंक के अलावा किसी बैंक के एटीएम से पांच से ज्यादा ट्रांजेक्शन करता है, तो उससे प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपये वसूले जाते है। क्योंकि शहर के ज्यादातर एटीएम खराब रहते हैं, तो ग्राहकों को ये घाटा भी उठाना पड़ता है।

जहां ज्यादा जरूरत, वहीं सुविधा ठप्प
शहर में आने वाले देहात के लोगों व शहर के लोगों को शहर में जिन स्थानों पर एटीएम की ज्यादा जरूरत है, वहीं के एटीएम लोगों को ज्यादा धोखा दे रहे हैं। शहर के बस स्टैंड व सिनेमा रोड़ के आसपास स्थित सभी बैंकों के एटीएम या तो खराब पड़े हैं या फिर उनमें कैश खत्म मिलता है। जबकि ये शहर के मुख्य बाजार हैँ। ऐसे में लोगों को इन एटीएम की सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ये हैं शहर के एटीएम बूथ के हाल
1. केनरा बैंक (दादरी रोड़)- एटीएम में कैश खत्म।
2. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (नारनौल रोड़)- मशीन खराब
3. पंजाब नेशनल बैंक (बस स्टैँड)- मशीन खराब।
4. एसबीआई (बस स्टैँड)- दो मशीन, एक आऊट ऑफ सर्विस
5.पीएनबी (सिनेमा रोड़)-आऊट ऑफ सर्विस।
6. एसबीआई (सिनेमा रोड़)-दो मशीन, दोनों में कैश खत्म।
7. एचडीएफसी (मसानी चौक)- ठीक
8. एचडीएफसी (नजदीक अनाज मंडी)- दो मशीन दोनों ठीक
9. कोटेक महिंद्रा(नजदीक अनाज मंडी)- एक मशीन, ठीक
10. बैंक ऑफ इंडिया (11 हट्टा बाजार)- मशीन आऊट ऑफ सर्विस।
11. आईसीआईसीआई बैंक(हुड्डा पार्क के सामने)- मशीन ठीक।
13. एसबीपी (मैन ब्रांच)- बूथ टूटने के चलते मशीन ठप्प।

यह कहते हैं उपभोक्ता
नवीन कुुमार ने बताया कि जब भी बाजार में एटीएम के भरोसे आ जाते हैं तो उन्हें हर बार परेशानी का सामना ही करना पड़ता है।
सोनू यादव ने बताया कि वह काफी एटीएम पर आज पैसे के लिए जा चुका है लेकिन एटीएम खराब पड़े हैं।
पवन ढाढौत ने बताया कि एटीएम मशीनों को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे, कई एटीएम तो कई दिनों से खराब पड़े हैं।
नरेंद्र कुराहवटा ने बताया कि एटीएम लेकर जब भी बाजार आते हैं तो उन्हें  दूसरे बैंक की मशीन से ट्रांजेक्शन करना पड़ता है ,ऐसे में उनके पैसे भी कट  जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें