महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर गांव जोनावास अड्डे के पास पिकअप एवं सवारी गाड़ी की भिड़ंत में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर 3 को रोहतक रेफर कर दिया जबकि 5 अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जबकि सवारी गाड़ी चालक के दो तीन जगह चोटें आई है।
मिली जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी यात्रियों की भरकर नारनौल की ओर जा रही थी अभी वह गांव जोनावास के पास ही पहुंची थी सामने से आ रही पिकअप के साथ टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद 8 लोग घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद मौके पर जबरदस्त भीड़ एकत्रित हो गई वहां पर राहगीरों ने तुरंत बाहरी साधनों से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से तीन को अधिक चोटे आने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जबकि शेष घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया है।
ये हुए घायल
सड़क हादसे में रामकिशन पुत्र सरदारा राम (42) निवासी ताजीपुर, लालचंद पुत्र बनवारी (30) निवासी ताजीपुर, राजकुमार पुत्र भानीसहाय (40) गुलावला, निर्मला पत्नी नरेंद्र कुमार (28)निवासी नीची भांडोर, रामकुमार पुत्र रामकुमार (18) मोहल्ला वाल्मीकि महेंद्रगढ़, तिलकराम पुत्र गंगाराम (25) मोहल्ला वाल्मीकि महेंद्रगढ़, सुनील पुत्र जयसिंह (40) निवासी कुकसी, दीपक पुत्र जोगेंद्र (20) निवासी सैनीपुरा महेंद्रगढ़, घायल हो गए। इनमें रामकिशन, लालचंद एवं राजकुमार को गंभीर चोटें आने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।