महेंद्रगढ़ में नवचयनित जेबीटी की नियुक्ति की मांग को लेकर एक जुलाई से शुरू विरोध प्रदर्शन रूपी नियुक्ति रथयात्रा रविवार को शिक्षामंत्री के गृह जिला महेंद्रगढ़ पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में चयनित जेबीटी शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री आवास पहुंचे। मगर कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री अपने आवास से जा चुके थे जहां पर उन्होंने शिक्षामंत्री के नाम नायब तहसीलदार मुख्यत्यार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले महेंद्रगढ़ के चयनित जेबीटी अध्यापक रथ यात्रा का जोर-शोर से समर्थन करते हुए भारी तादाद में हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। इस मौके पर बिजेंद्र लहरियां ने कहा कि हाई कोर्ट में केवल नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगी है, लेकिन सरकार अन्य कार्य कर सकती है, ताकि नियुक्ति पत्र जारी करने से रोक हटते ही नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी से निपटाई जा सके । उन्होंने कहा कि जब हाई कोर्ट की एकल बैंच से अपील कर्ताओं की सभी याचिकाएं खारिज हो गई थी उस समय सरकार को 42 दिनों का समय मिला था लेकिन इस दौरान सरकार ने नियुक्ति के संबंध में एक कदम भी नहीं बढ़ाया। इस मौके पर राजेन्द्र आकोदा, पवन चमारखेड़ा, प्रोमिला, मुकेश काजल, संजीव जींद, संतलाल यादव, राजकुमार, सतीश, कृष्णा लाम्बा, सुनीता, मंजू, निर्मला गोदारा, नीलम, रीना आदि मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर के निवास पहुंच सौंपा ज्ञापन
नारनौल में नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के आवास पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। मगर वहां पर डिप्टी स्पीकर नहीं होने के कारण अध्यापकों ने सिटी एसएचओ को ही ज्ञापन सौंप दिया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश के शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 16254 स्वीकृत पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिससे प्राथमिक शिक्षा के शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और दूसरी तरफ हम हजारों चयनित जेबीटी शिक्षक नियुक्ति पत्र जारी होने का पिछले 23 महीनों से इंतजार कर रहे हैं। चयनित जेबीटी संघर्ष समिति प्रदेश में चयनित जेबीटी शिक्षकों का एकमात्र प्रतिनिधि संगठन है, जो जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर पूरा करवाने के लिए संघर्षरत है। वो सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द उन्हें ज्वाइन कराया जाए। इस मौके पर राजेन्द्र, संतलाल यादव, अशोक,