फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटने से अंडरपास में भरा पानी

Sun, 28 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर खंड के गांव नावां के रेलवे स्टेशन के पास बने आरयूबी में पास से गुजर रही ढ़ाणा माइनर का साइफन टूट जाने से पानी भर गया जिससे अंडरपास में पानी भर गया और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। 
विज्ञापन

सादुलपुर-रेवाड़ी रेलमार्ग पर नावां स्टेशन के पास सुरेहती जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने आरयूबी सी 112 में शनिवार रात को पास से गुजर रही ढ़ाणा माइनर का साइफन टूट जाने से पानी भर गया। नहर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस नहर में मुख्यमंत्री की टेल तक पानी पहुंचाने की घोषणा के तहत शुक्रवार को ही पानी छोड़ा गया था।
नहर विभाग के एसडीओ एलएन कौशिक ने बताया कि ढ़ाणा माइनर में शुक्रवार को पानी छोड़ा गया था। रेल विभाग द्वारा सूचना मिली थी कि नावां में रेलवे लाइन पर बने अंडरपास के पास नहर का साइफन टूृट गया है जिस पर पानी बंद कर दिया गया है। उक्त साइफन रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है और इसके रखरखाव की जिम्मेवारी भी रेलवे की है अत: रेलवे को उक्त समस्या के शीघ्र समाधान के लिए बोल दिया गया है। 
विज्ञापन

  इस बारे में उत्तर-पश्चिम रेलवे सादुलपुर के एडीएम एमएस साहू ने बताया कि समस्या संज्ञान में है, शीघ्र ही कर्मचारियों को भेजकर  समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें