फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मांगी रंगदारी, चार पर केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के पुराने बस स्टेंड पर स्थित बिकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक से 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लक्ष्मण सिंह ने पुराना बस स्टेंड के समीप बीकानेर मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। गत एक माह पूर्व चार अज्ञात बदमाशों ने दुकान मालिक को बीच रास्ते में हथियार के बल पर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। यह राशि न देने पर एक सप्ताह बाद फिर दो बदमाशों ने राशि की मांग रखी। इस पर भयभीत दुकानदार अपने परिवार को राजस्थान छोड़ आया और दुकान को खोला। इसके उपरांत लक्ष्मण को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र मिलते ही दुकान मालिक भयभीत होकर पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंचा। पुलिस ने लक्ष्मण की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इससे पहले एक अन्य दुकानदार को भी धमकी मिली। इसकी शिकायत पर उस बदमाश को जेल भेजा गया है। कस्बा की लगातार दो घटनाओं से कस्बे के लोगों  में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें