नारनौल। जिले के नए उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। वर्ष 2010 बैच के आईएएस कौशिक इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जून 2011 से अगस्त 2012 तक वे महेंद्रगढ़ जिले में ही बतौर एसीयूटी रहे हैं। उसके बाद उन्होंने अपनी सेवाएं जगाधरी में एसडीएम के पद पर दी। वर्ष 2013-14 में कौशिक फतेहाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त रहे और उसके बाद हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी। अतिरिक्त सचिव गृह विभाग भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। निदेशक अक्षय ऊर्जा विभाग भी उन्होंने कार्य किया है।
फिलहाल वे कुरुक्षेत्र में बतौर उपायुक्त अपनी सेवाएं दे रहे थे जहां से उनका तबादला उपायुक्त महेंद्रगढ़ हुआ। आज उन्होंने नारनौल में महेंद्रगढ़ उपायुक्त के पद अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से तकनीकी शिक्षा हासिल की है। उससे पहले जींद के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे हैं। वर्ष 2003 में बैंगलोर में साफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वर्ष 2010 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में उनका चयन हुआ।