कनीना। पुलिस ने कनीना से गुजर रहे 11 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। सिटी पुलिस इंचार्ज नरेंद्र शर्मा व ट्रैफिक एचएसओ सांवत सिंह की टीम ने रोड़ी, बजरी और डस्ट से भरे करीब दर्जनभर ओवरलोड ट्रक व डंपरों को काबू कर बस स्टैंड में खड़ा किया गया है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के दिशा निर्देशन में कनीना पुलिस ने ओवरलोड ट्रकों पर शिकंजा कस दिया है। कनीना सिटी पुलिस इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा 5 ओवरलोड वाहनों तथा ट्रैफिक एसएचओ सांवत सिंह ने 6 ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया है।