फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीआरएस सिस्टम ने पकड़वाया गाड़ी चोर

Sat, 03 Sep 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महावीर चौकी पुलिस ने 29 अगस्त की रात सेक्टर एक से केंपर बुलेरो गाड़ी चुराने वाले आरोपी रामधारी पुत्र खेमचंद निवासी गोरीपुर जिला भिवानी को गांव लालगढ़ जिला चुरू राजस्थान को चोरी की गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है।  उसे शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत जेल नसीबपुर भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर एक निवासी सुरेश कुमार पुत्र दयाराम ने गत 29 अगस्त को महावीर पुलिस चौकी  में केंपर बलेरो गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी थी। वहीं गाड़ी मालिक ने बताया कि गाड़ी में जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ है, जो अब लोकेशन आकोदा के आस-पास है। इस पर महावीर चौकी इंचार्ज एएसआई गुणपाल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक नारनौल हामिद अख्तर को दी। पुलिस अधीक्षक ने गाड़ी चोर को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज गुणपाल, एचसी राकेश व एचसी मनोज की एक टीम गठित कर तुरंत महेंद्रगढ़ की तरफ रवाना की, लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी की लोकेशन का पता नहीं चल पाया। करीब दो घंटे बाद गाड़ी की लोकेशन राजस्थान सालासर की आई। इस पर पुलिस की टीम तुरंत लोकेशन की तरफ रवाना हो गई। इसी दौरान नारनौल  पुलिस ने वहां नजदीक लगते एसएचओ थाना खांडवा को भी सूचित किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ गाड़ी का पीछा किया। जिसे पुलिस ने गांव लालगढ़ के पास शुक्रवार सुबह घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी रामधारी ने बताया कि उक्त केंपर गाड़ी को चुराने के लिए वह 29 अगस्त की रात गाड़ी मालिक के मकान के सामने झाड़ियों में छुपकर  बैठ गया था और रात करीब डेढ़ बजे गाड़ी को चुराकर भाग गया। आरोपी ने बताया कि इससे पहले भी वह 3 बार इसी गाड़ी को चोरी करने का प्रयास कर चुका था,  लेकिन गाड़ी मालिक सुरेश ने गाड़ी का गियर लाक किया हुआ था। परंतु चोरी  वाले दिन गाड़ी मालिक गियर लाक लगाना भूल गया और आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया।  उक्त आरोपी के खिलाफ  करीब 18 मुकदमे चोरी के पहले से ही जिला भिवानी व  हिसार में दर्ज है, जबकि 1 सदर नारनौल व 1 मुकदमा महेंद्रगढ़ में दर्ज है।  हिसार व भिवानी कोर्ट द्वारा पहले ही आरोपी गिरफ्तार न होने पर उद्घोषित  अपराधी घोषित किया हुआ है। इस आरोपी को हिसार व भिवानी जिले की पुलिस भी कई  महीनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें